पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड केस आए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज मिले, देखें राज्यवार आंकड़े

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड केस आए, इन राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज मिले, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 125,160,255 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,748,737 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 452647 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11295023 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 161240 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,19,08,910 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 62,258 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 291 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 30,386 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.85 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.80 फीसदी है। मृत्यु दर 1.35 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 27 मार्च को 11,64,915 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 23,97,69,553 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 5,81,09,773 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिले हैं।

कोरोना वायरस को लेकर हालात भयावह हो रहे हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

4145

885515

7203

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

7

4974   

62

अरुणाचल प्रदेश

2

16785

56

असम

1747

215325

1104

बिहार

1001

261839

1569

चंडीगढ़

2392

22840

372

छत्तीसगढ़

15307

315423

4048

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

109

3443   

2

दिल्ली

6051

637238

10987

गोवा

1279

55181

823

गुजरात 

10134

281707

4479

हरियाणा

7795

274024

3125

हिमाचल प्रदेश 

2124

58813

1030

जम्मू एंड कश्मीर 

1681

125748

1984

झारखंड

1399

119779

1103

कर्नाटक

19572

948988

12484

केरल

24584

1084585

4553

लद्दाख

111

9724

130

लक्षद्वीप

99

614

1

मध्य प्रदेश 

12038

268290

3937

महाराष्ट्र 

283772

2300056

53907

मणिपुर

60

28939

374

मेघालय

26

13583

150

मिजोरम

26

4426

11

नागालैंड

4

12133

92

ओडिशा

1293

336482

1919

पुडुचेरी

636

39521

679

पंजाब

22652

196831

6576

राजस्थान

5733

320199

2811

सिक्किम

41

6039

135

तमिलनाडु

11318

851222

12650

तेलांगना

4241

299878

1685

त्रिपुरा

51

33047

392

उत्तराखंड

1162

96388

1708

उत्तर प्रदेश 

5824

596698

8779

वेस्ट बंगाल

4231

568476

10320

भारत में कुल मामले

452647

11295023

161240


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।